{"_id":"5c61a704bdec224ca3491037","slug":"misbehave-with-girl-by-village-head-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर युवती को एक दुकान में ले गया प्रधान, कॉफी पीने के बाद की ये गंदी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर युवती को एक दुकान में ले गया प्रधान, कॉफी पीने के बाद की ये गंदी हरकत
Mon, 11 Feb 2019 10:17 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में निर्माणाधीन सड़क किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में मिली युवती से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्रधान और उसके एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश भी दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी युवती जागरण में भजन गाने का काम करती है। रविवार को वह हरदोई में जागरण से भजन गाकर घर लौट रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह पांचालघाट पर बस से उतरी और घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी ग्राम सभा धंसुआ के प्रधान सुरजीत वर्मा ने बाइक से उसे नेकपुर के पास छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।

काफी पीने के बाद जब वह जाने लगी तो...
वह बाइक से उसको लेकर एक दुकान पर आया और कॉफी मंगाई। काफी पीने के बाद जब वह जाने लगी तो प्रधान का दोस्त दुकान का शटर बंद करने लगा। शोर मचाने पर प्रधान हड़बड़ा गया तभी वह मौका देखकर दूसरे गेट से भाग कर सड़क किनारे आ गई। आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रधान सुरजीत वर्मा और उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व धमकी देने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मालूम हो कि रविवार शाम को युवती नेकपुर में निर्माणाधीन सड़क किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में पुलिस को मिली थी। युवती ने प्रधान और उसके साथी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था।
प्रधान सुरजित वर्मा पर अलग-अलग थानों में कई अन्य मामले दर्ज हैं। इसका जाल अन्य जनपदों में भी फैला है। यह प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है। साथ ही अखिल भारतीय गो सेवा संघ का अपने को राष्ट्रीय स्तर का नेता बताता है। उसका कार्यालय नेकपुर में मुख्य मार्ग पर है। वहीं पर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई। गांव में भी काफी विवाद चलता रहा है।