कानपुर।बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार,महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने शुक्रवार को राजकीय महिला शरणालय,स्वरूप नगर,बालगृह बालक कल्याणपुर और श्रमजीवी महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने बाल गृह की बालिकाओं को दूसरी जगह शिफ्ट करने से पहले सुरक्षा सभी मानक पूरे करने का निर्देश दिया। विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आगे से ध्यान रहे कि बाकी बालिकाओं में कोरोना संक्रमण ना फैलने पाए। \tराजकीय महिला शरणालय,स्वरूप नगर का निरीक्षण के दौरान,उन्होनें यहाॅं पर रखी गई महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता करते हुये व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त किया। कुछ बालिकाओं ने कोरोना बीमारी के संक्रमण को लेकर डर लगने की बात कही। इस पर उन्होंने अधिकारियों को ध्यान रखने को कहा। उन्होनें राजकीय बालिका गृह में बालिकाओं के कोविड संक्रमण होने के संबंध में अधीक्षिका एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी से पूछताछ किया। बालिका संरक्षण गृह की सफाई कराने और परिसर का सैनेटाइजेशन लगातार कराने का निर्देश दिया। उन्होनें क्योरनटाइन में रखी गई बालिकाओं के स्वास्थ्य और कोविड जांच के संबंध में जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी से पूछा। जिलाधिकारी बताया कि सभी बालिकाओं की कोविड की जांच कराई गई है,तथा कोरन्टीन की गई बालिकाओं की पुनः कोविड की जांच करायी जायेगी। मंत्री ने महिलाओं आऔर बालिकाओं की समय -समय पर काउसलिंग कराये जाने के संबंध में भी निर्देश दिये। \tउन्होनें श्रमजीवी महिला छात्रावास एंव राजकीय बालगृह बालक कल्याणपुर का निरीक्षण किया। छात्रावास की बाउन्ड्रीवाल को ऊँची करने, फर्नीचर सहित अन्य मरम्मत कार्यो शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दियें। उन्होनें निर्देशित किया कि श्रमजीवी महिला छात्रावास के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाये।,जिससे कि राजकीय महिला शरणालय,स्वरूप नगर में रह रही महिलाओं को इस छात्रावास में शिफ्ट किया जा सके,जिससे कि यहाॅं पर पर्याप्त रहने के लिये कमरों एवं स्थान होने पर उन्हें और बेहतर सुविधा मिल सके। \tनिरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी,प्रशासन विवेक कुमार श्रीवास्तव,उप निदेशक महिला कल्याण, श्रुति,जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार सहित अधीक्षक, राजकीय बालगृह बालक कल्याणपुर उपस्थित रहें। ---------------------------------------------