फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minister of State for Medical and Health and Family Welfare Atul Garg arrived in Hardoi for surprise inspection

हरदोई: औचक निरीक्षण में गंदगी पर बिफरे मंत्री, सुविधाओं पर जताई खुशी

Sun, 14 Jun 2020 07:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Jun 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Medical and Health and Family Welfare Atul Garg arrived in Hardoi for surprise inspection
अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. एके शाक्य से जानकारी लेते मंत्री अतुल गर्ग - फोटो : अमर उजाला

हरदोई में जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर आए प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग को सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताई, लेकिन निरीक्षण के दौरान मरीजों से मिले फीडबैक से राज्यमंत्री संतुष्ट नजर आए।

विज्ञापन

राज्यमंत्री अतुल गर्ग रविवार की सुबह सबसे पहले जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों का ब्योरा देखने के बाद उन्होंने वार्ड में जाकर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पैथालॉजी, अल्ट्रासाउंड कक्ष का जायजा लिया और फिर एक्स-रे और सीटी स्कैन रूम में भी गए।

विज्ञापन


यहां हुए एक्स-रे का आंकड़ा देखा। महिला चिकित्सालय भी गए, लेकिन यहां गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में राज्यमंत्री ने दावा किया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं और इसके लिए स्थानीय चिकित्सकों को शाबासी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को भर्ती किया जा रहा है और दवाएं भी मिल रही हैं। अतुल गर्ग ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि अस्पतालों की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी जुटा ली जाए।


अस्पतालों में सामान्य दिनों की तरह सेवाएं शुरू करने की स्थितियों पर भी निगाह रखी जा रही है। अस्पताल में गंदगी मिलने पर उन्होंने कहा कि खामियां मिली हैँ और संबंधित जिम्मेदारों को खामी दूर करने के निर्देश दे दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सीएमओ डा. एसके रावत, सीएमएस डा. एके शाक्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed