फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister of State Anupriya Patel addressed public meeting in Orai

UP: राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल लोकसभा चुनाव में सीटों की करेंगी मांग, कहा- 2024 में 400 सीटें जीतेगी एनडीए

Wed, 03 Jan 2024 09:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, उरई
अमर उजाला नेटवर्क, उरई Published by: श्याम जी. Updated Wed, 03 Jan 2024 09:55 PM IST
सार

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से और ज्यादा लोकसभा सीटों की मांग करेंगी। हमारा भाजपा से गठबंधन मजबूत है। अपना दल प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी है। 

विज्ञापन
Minister of State Anupriya Patel addressed public meeting in Orai
राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में बुधवार को सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। झांसी रोड स्थित सिरौठिया ग्राउंड में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 'आज महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती है। इसी दिन हम जनसभा के माध्यम से उनका नमन कर रहे हैं।' 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्याय पालिका में कई मामले लंबित हैं। न्याय पालिका में न्यायाधीशों के पद पर सर्वसमाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए ऑल इंडिया ज्यूडिशियल सर्विस बोर्ड का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि अपना दल ने कभी अपने वैचारिक सिद्धातों से समझौता नहीं किया है। सड़क से लेकर सदन तक दबे, कुचले, वंचित पिछड़े समाज की लड़ाई लड़ी है। आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बाद जिस तरह अल्पसंख्यक व जनजातीय मंत्रालय अलग-अलग बना दिए गए हैं, उसी तरह पिछड़ा वर्ग मंत्रालय भी अलग किया जाए। 
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
उन्होंने भीड़ देखकर कार्यक्रम की सराहना भी की। इस दौरान मऊरानीपुर की विधायक रश्मि आर्या, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, जिलाध्यक्ष अनिल अटरिया, ओमकार ठाकुर, दीपमणि सिरौठिया, दीपेश हिंगवासिया, पंकज शिवहरे, महेंद्र बरार, अंजू पाल, दुर्गेश गुप्ता, महेंद्र भदौरिया, अनिल कुशवाहा, शवाब हैदर रिजवी, रोहित राठौर, प्रांजल पटेल, गौरव कुशवाहा, आनंद पटेल बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना दल के विस्तार के लिए एनडीए में ज्यादा सीटें मांगेंगे
अपना दल एस की सुप्रीमो अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 'हर राजनीतिक दल अपना विस्तार करना चाहता है। इसलिए एनडीए के घटक दल होने के चलते वह भी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से और ज्यादा लोकसभा सीटों की मांग करेंगी। हमारा भाजपा से गठबंधन मजबूत है। अपना दल प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी है। लगातार पांच चुनाव भाजपा के साथ लड़े हैं। हम चाहते हैं या आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए भारी बहुमत के साथ जीते और और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा इस बार 2019 के मुकाबले और भी ज्यादा लगभग 400 सीटें एनडीए जीतेगी।'


कंबल के नाम पर बुलाई गई भीड़
कार्यक्रम में कंबल के नाम पर भीड़ बुलाई गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कई लोग कंबल के लिए परेशान रहे। उन्होंने टोकन दिखाते हुए कहा कि उन्हें बताया गया था कि कार्यक्रम के बाद कंबल मिलेंगे, लेकिन यहां कोई नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed