फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister Nand Gopal Gupta Nandi said SP remained limited to family and caste, Congress kept pretending only

UP: विपक्षियों पर बरसे नंदी बोले- सपा सिर्फ परिवार और जाति तक रही सीमित, कांग्रेस तो सिर्फ दिखावा करती रही

Wed, 14 May 2025 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 May 2025 10:48 PM IST
सार

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सिर्फ परिवार और जाति तक सीमित रही। वहीं भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

विज्ञापन
Minister Nand Gopal Gupta Nandi said SP remained limited to family and caste, Congress kept pretending only
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्यमी समाधान दिवस कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी विपक्षियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि काफी समय पहले कानपुर को पूरब का मैनचेस्टर कहा जाता था। पहले की सरकारों ने यह स्वरूप खो दिया। सपा सरकार सिर्फ परिवार के लोग और जाति तक सीमित है। उन्होंने उद्यमियों और उद्योग के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस सरकार तो सिर्फ दिखावा करती रही। हमारी सरकार आपकी हर समस्या दूर करेगी।

विज्ञापन





नंदी ने कहा कि आप लोगों ने जो समस्याएं बताई हैं वह सभी यूपीसीडा की नहीं थीं, लेकिन यह उद्यमियों का अपनापन है जो उन्होंने दूसरे विभागों की समस्याएं इस मंच से उठाईं। उन्होंने कहा कि यह समाधान दिवस पूरे प्रदेश में हो रहा है। इसके बाद अधिकारियों और शासन के लोगों के साथ बैठक कर मूल और एक जैसी समस्याओं को एक साथ लाकर तेजी से समाधान किया जाएगा। कहा कि पहले अन्य सरकार के लोग गुंडा टैक्स वसूलते थे। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि जो आज सीजफायर पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें जनता ने पहले ही नकार दिया है।
विज्ञापन


अमेरिका व इजराइल के बाद भारत ऐसी ताकत बन गया है जो आतंकवादियों को घर में घुसकर मारता है। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथों में हैं। जिन आतंकियों ने हमारी बहू-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, उन्हें सेना ने घर में घुसकर मार गिराया। समाधान कार्यक्रम के बाद मंत्री यूपीसीडा के अधिकारियों के साथ रूमा औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सुंदरीकरण के काम की तारीफ की। इसके बाद सूर्या नमकीन प्राइवेट लिमिटेड एवं कार्तिकेय इंडस्ट्री का निरीक्षण किया। उद्यमियों से उनकी समस्याएं पूछीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed