फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister Jitin Prasad said Bulldozers should be run on the houses and establishments of mining and land mafia

कानपुर: मंत्री जितिन प्रसाद बोले- खनन व भू-माफिया के घरों व प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलाया जाए

Sun, 01 May 2022 09:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 May 2022 09:52 PM IST
सार

अवैध खनन संबंधी शिकायत सुनकर मंत्री जितिन प्रसाद ने जिलाधिकारी कानपुर नगर से खनन व भू-माफिया पर सख्त कार्रवाई कर बुलडोजर चलवाने के लिए कहा।

विज्ञापन
Minister Jitin Prasad said Bulldozers should be run on the houses and establishments of mining and land mafia
ग्रामीणों की शिकायत सुनते मंत्री गण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिल्हौर में चौबेपुर के मरियानी गांव के प्राथमिक स्कूल में आयोजित जन चौपाल में जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद को गंगा नदी में अवैध बालू खनन और मिट्टी खनन के बारे में जानकारी दी। बताया कि बालू व मिट्टी खनन में लगे ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं।

विज्ञापन


यह सुनते ही मंत्री जितिन प्रसाद जिलाधिकारी कानपुर नगर नेहा शर्मा से मुखातिब होकर बोले बालू व मिट्टी खनन से सरकारी संपदा की क्षति होने से साथ ही सरकार की भी छवि धूमिल हो रहा है। ऐसे में खनन व भू-माफिया को जल्द से जल्द चिन्ह्ति कर उनके उनके घरों और प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलाया जाए।
विज्ञापन


रविवार को लाव-लश्कर के साथ मरियानी गांव में जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद को सांसद अशोक रावत व विधायक मोहित सोनकर सहित कई प्रतिनिधियों ने चौबेपुर के गंगा कटरी के गांवों में हो रहे अवैध बालू और मिट्टी खनन की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान खनन और भूमाफिया की अवैध संपत्ति का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन संबंधी शिकायत सुनकर मंत्री जितिन प्रसाद ने जिलाधिकारी कानपुर नगर से खनन व भू-माफिया पर सख्त कार्रवाई कर बुलडोजर चलवाने के लिए कहा। मालूम हो कि सांसद अशोक रावत इसके पहले भी डीएम और प्रदेश सरकार को खनन व भू-माफिया के खिलाफ पत्र लिख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed