अब सरकार कराएगी सामूहिक विवाह: गुलाब देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभागीय समीक्षा के लिए शहर आईं राज्यमंत्री सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जनता की योजनाएं नेताओं की योजनाएं बन गईं थीं। बनारस में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बुजुर्ग पेंशन के फर्जी लाभार्थी बिठा दिए। आंकड़ों के आधार पर नहीं, हकीकत की कसौटी पर योजनाएं चलेंगी। इसीलिए पूर्व सरकार की योजनाओं की जांच की जा रही है।
बजट मिलते ही जारी होगी छात्रवृत्ति
एक सवाल के जवाब में राज्यमंत्री ने कहा वर्तमान सरकार सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। बजट जारी होते ही सभी वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। इसमें भेदभाव नहीं होगा। कानपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम और छात्रवृत्ति आवेदन की डेट में अंतर होने के कारण छात्रों के आवेदन से वंचित होने की जानकारी पर उन्होंने इसमें सुधार कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि निजी कॉलेजों की ओर से छात्रों के खातों के जरिए काला धन सफेद करने की जानकारी मिली है। इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
अभी समीक्षा, बाद में निरीक्षण
गुलाब देवी ने कहा कि अभी तो वह विभाग की जारी योजनाओं की समीक्षा करेंगी। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी का सत्यापन करने के लिए किसी दिन औचक निरीक्षण करेंगी। समीक्षा बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्रा समेत विभाग के कई अफसर मौजूद रहे।