फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Minister Aseem Arun gave Rs 9.33 lakh to help Gopal

फिर से मिलेंगे हाथ: दिव्यांग गोपाल अब भर सकेगा सपनों की उड़ान, मंत्री ने कृत्रिम अंग के लिए दिए 9.33 लाख रुपये

Thu, 14 Mar 2024 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Mar 2024 08:16 PM IST
सार

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जलालाबाद के गोपाल की मदद के लिए निधि से 9.30 लाख रुपये जारी किए हैं। इस रकम से गोपाल को कृत्रिम अंग लगवाए जाएंगे।

विज्ञापन
Minister Aseem Arun gave Rs 9.33 lakh to help Gopal
मंत्री असीम अरुण ने की दिव्यांग गोपाल की मदद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोनों हाथों से दिव्यांग होनहार छात्र गोपाल दीक्षित अब सपनों की उड़ान भर सकेगा। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने गोपाल के घर जाकर मुलाकात की और निधि से 9.30 लाख रुपये की मदद जारी की है। इस रकम से गोपाल को कृत्रिम अंग लगवाए जाएंगे। रुपये मिलने पर गोपाल के परिवार ने विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन


सदर तहसील के जलालाबाद कस्बे निवासी छात्र गोपाल दीक्षित ने एक दुर्घटना में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे। इसके बाद भी गोपाल ने हार नहीं मानी और अपनी शिक्षा जारी रखी। पढ़ने के साथ ही गोपाल अच्छी पेंटिंग करता है। गोपाल के पैर से चित्र बनाते हुए खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सदर विधायक असीम अरुण गोपाल से मिलने के लिए उसके घर गए थे और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था। इस रकम से गोपाल को कृत्रिम अंग लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed