{"_id":"65f30cbfc02682d1fa001e1b","slug":"minister-aseem-arun-gave-rs-9-33-lakh-to-help-gopal-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से मिलेंगे हाथ: दिव्यांग गोपाल अब भर सकेगा सपनों की उड़ान, मंत्री ने कृत्रिम अंग के लिए दिए 9.33 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से मिलेंगे हाथ: दिव्यांग गोपाल अब भर सकेगा सपनों की उड़ान, मंत्री ने कृत्रिम अंग के लिए दिए 9.33 लाख रुपये
Thu, 14 Mar 2024 08:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Mar 2024 08:16 PM IST
सार
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जलालाबाद के गोपाल की मदद के लिए निधि से 9.30 लाख रुपये जारी किए हैं। इस रकम से गोपाल को कृत्रिम अंग लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
मंत्री असीम अरुण ने की दिव्यांग गोपाल की मदद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दोनों हाथों से दिव्यांग होनहार छात्र गोपाल दीक्षित अब सपनों की उड़ान भर सकेगा। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने गोपाल के घर जाकर मुलाकात की और निधि से 9.30 लाख रुपये की मदद जारी की है। इस रकम से गोपाल को कृत्रिम अंग लगवाए जाएंगे। रुपये मिलने पर गोपाल के परिवार ने विधायक का आभार जताया है।
सदर तहसील के जलालाबाद कस्बे निवासी छात्र गोपाल दीक्षित ने एक दुर्घटना में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे। इसके बाद भी गोपाल ने हार नहीं मानी और अपनी शिक्षा जारी रखी। पढ़ने के साथ ही गोपाल अच्छी पेंटिंग करता है। गोपाल के पैर से चित्र बनाते हुए खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सदर विधायक असीम अरुण गोपाल से मिलने के लिए उसके घर गए थे और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था। इस रकम से गोपाल को कृत्रिम अंग लगवाए जाएंगे।