{"_id":"671a8ce4039152c1fc097628","slug":"mining-officer-carrying-trolley-surrounded-indecency-etawa-news-c-216-1-etw1001-117282-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जा रहे खनन अधिकारी को घेरा, अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जा रहे खनन अधिकारी को घेरा, अभद्रता
Thu, 24 Oct 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 20
पुलिस अवैध मिट्टी खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दो को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। अवैध मिट्टी खनन की ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जा रहे खनन अधिकारी को ग्रामीणों ने घेर लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने के प्रयास में ग्रामीणों ने अधिकारी से अभद्रता की। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व खनिज अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। उसमें बताया कि वह गुरुवार सुबह अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर चेकिंग पर निकले थे। इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आलमपुर हौज में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली जाती दिखाई दी। रोकने की कोशिश पर गली में ले जाकर चालक ट्राली खाली करने लगा।
चालक से मिट्टी खनन परिवहन के संबंध में परमीशन के प्रपत्र मांगे तो वह कोई वह दिखा नहीं पाया। साथ ही बताया कि मिट्टी खनन नितिन निवासी सारंगपुरा करा रहा है। इस पर सिविल लाइन को सूचना देकर ट्रैक्टर-ट्राॅली को चालक की मदद से थाने लेकर जा रहे थे। तभी, रास्ते में सरैया चुंगी तिराहा पर नितिन अपने साथियों के साथ वाहनों से आए और खनन अधिकारी की गाड़ी के आगे वाहन लगाकर रोक लिया। ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
अधिकारी के रोके जाने पर लोगों ने उनसे अभद्रता की, जिसकी सूचना एसडीएम सदर व थाना पुलिस को फोन पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बल पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राॅली को छुड़वाकर ले जा रहे चार लोगों को हिरासत में लिया। खनन अधिकारी ने तहरीर में दर्शाया कि नितिन सारंगपुरा में अवैध तरीके से बिना परमीशन के मिट्टी खनन कर परिवहन करा रहा था। जिसमें खेत मालिक भी इस कृत्य में संलित्प हैं। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। खनन अधिकारी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीरपाल और सोनू को गिरफ्तार किया गया है।