{"_id":"6748ba6a66c1a7b23203b9c4","slug":"minimum-temperature-will-be-9-degrees-today-shivering-will-increase-etawa-news-c-216-1-etw1004-118510-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आज 9 डिग्री रहेगा न्यूनतम पारा, बढ़ेगी कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आज 9 डिग्री रहेगा न्यूनतम पारा, बढ़ेगी कंपकंपी
विज्ञापन
इटावा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नवंबर के अंत में ठंड जोर पकड़ने लगी है। पिछले दो दिनों में रात का पारा चार डिग्री तक लुढ़क गया है, वहीं दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह-शाम ठंडी हवाओं के चलने आसार है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह ग्रामीण क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिली। हालांकि यह धुंध ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और दिनभर हल्की धूप बनीं रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उत्तरी हिस्सों में 29 नवंबर को पहुंचेगा।
वर्तमान में यह विक्षोभ ईरान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है और धीरे-धीरे पूर्व की ओर अफगानिस्तान और पाकिस्तान को पार करता हुआ बढ़ रहा है। जिले में भी इसका प्रभाव शुक्रवार शाम से शुरू होकर 3 दिसंबर तक रहेगा। इससे तापमान में गिरावट के साथ ही सर्द हवाओं के चलने के आसार है।