फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mimicry artist shared the post by writing the time of his death

कानपुर: मिमिक्री आर्टिस्ट ने अपनी मौत का समय लिख कर डाली पोस्ट, पुलिस ने घर पहुंच कर बचाई युवक की जान

Wed, 09 Feb 2022 01:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Feb 2022 01:37 PM IST
सार

अर्पित ने पोस्ट में लिखा कि 'आज रात 12 बजे मेरी मौत का लाइव टेलीकास्ट होगा'। उसने यह पोस्ट रात करीब 11 बजे की। थाना प्रभारी अमित भड़ाना भी फोर्स संग उसे इलाके में खोजने लगे।

विज्ञापन
Mimicry artist shared the post by writing the time of his death
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता हंसपुरम ए ब्लॉक में रहने वाले मिमिक्री आर्टिस्ट अर्पित सैनी ने फेसबुक पोस्ट पर अपनी मौत के लाइव टेलीकास्ट का समय लिखकर हड़कंप मचा दिया। पोस्ट की जानकारी पर सक्रिय हुई नौबस्ता थाना पुलिस ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद खोज निकाला।
विज्ञापन


पुलिस को सामने पाकर युवक इंपेक्टर से लिपट कर फफक पड़ा। मिमिक्री आर्टिस्ट की पोस्ट पर ताबड़तोड़ लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने पोस्ट शेयर की तो पुलिस के अधिकारियों का ध्यान गया।
विज्ञापन


अर्पित ने पोस्ट में लिखा कि 'आज रात 12 बजे मेरी मौत का लाइव टेलीकास्ट होगा'। उसने यह पोस्ट रात करीब 11 बजे की। थाना प्रभारी अमित भड़ाना भी फोर्स संग उसे इलाके में खोजने लगे। इस बीच 12 बजने का तनाव भी उनके चेहरे पर साफ देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


12.02 बजे उन्होंने अर्पित का घर खोज निकाला। अर्पित इंस्पेक्टर से लिपट कर रोने लगा, जिसे इंपेक्टर समझा बुझा कर साथ ले गए। उन्होंने बताया कि युवक के पोस्ट डालने की वजह जानने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed