{"_id":"6a35a290b87329b76c04cb64","slug":"milk-and-dairy-products-inspected-eight-samples-collected-kanpur-news-c-220-1-ka21001-144547-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दूध और डेयरी उत्पादों की हुई जांच, आठ नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दूध और डेयरी उत्पादों की हुई जांच, आठ नमूने भरे
Sat, 20 Jun 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को भोगनीपुर के चपरघटा में संचालित एक कंपनी में छापा मारा। इस दौरान दूध व दूध से बनने वाले उत्पादों के आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
सहायक आयुक्त खाद्य राम अवतार सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने चपरघटा में संचालित न्यू एरा फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फर्म का निरीक्षण किया। फर्म से मिल्क रत्न, सामर्थ्य और वलिनी ब्रांड के स्किम्ड मिल्क पाउडर के तीन अलग-अलग नमूने लिए।
इसके साथ ही इन्हीं तीन ब्रांड के घी के तीन नमूने भी संग्रहीत किए गए। मौके से एक बटर और एक दूध का नमूना भी लिया गया।
सभी नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट पाए जाने पर संबंधित फर्म के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य लोगों तक शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुंचाना है। टीम में दिनेश चंद्र, राम बिहारी, सुबोध कुमार, अरविंद गौड और महेंद्र नाथ सिंह यादव रहे।