फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mid-day meals to be monitored from a control room; a close watch will be kept on milk and fruit.

Kanpur News: कंट्रोल रूम से होगी मिड-डे मील की निगरानी, दूध-फल पर रहेगी नजर

Fri, 31 Jul 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meals to be monitored from a control room; a close watch will be kept on milk and fruit.
कानपुर। जिले में मिड-डे मील में कम दूध बांटे जाने का मामला सामने आने के बाद बीएसए ने गुरुवार को कई प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इसके अलावा मिड-डे मील में वितरित होने वाले फल व दूध की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाने की बात कही है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को कम दूध देने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अफसरों की नींद टूटी। बुधवार को चौबेपुर, बिल्हौर व शिवराजपुर के कई विद्यालयों में पड़ताल में दूध न मिलने या कम मिलने का खुलासा हुआ था। बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि संबंधित सभी शिक्षक व प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी भी अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके बाद यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की की जाएगी।
विज्ञापन


बीएसए ने गोविंदनगर स्थित दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाए जाने की बात कही है। इसमें मिड-डे मील के जिला समन्वयक के अलावा दो ऑपरेटर पूरे जिले में वितरण की निगरानी करेंगे। ब्लॉक स्तर पर भी एक कर्मी तैनात किया जाएगा जो अपनी रिपोर्ट कंट्रोल रूम में देगा। सभी का डाटा एकत्र कर उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed