फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Metrogyl was injected and condition of six pregnant women deteriorated, high fever came with shivering

कानपुर: छह प्रसूताओं की हालत बिगड़ी, मेट्रोजिल का लगा था इंजेक्शन, कंपकंपाहट और तेज बुखार, जांच शुरू

Sun, 23 Jul 2023 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Jul 2023 09:48 AM IST
सार

Kanpur Health News: डॉ. नीना गुप्ता ने बताया कि मेट्रोजिल का इंजेक्शन लगने के बाद रिएक्शन हुआ था, लेकिन उसे नियंत्रित कर लिया गया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रीता गुप्ता ने बताया कि दवा के बैच को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर सैंपलिंग करके जांच कराएंगे।

विज्ञापन
Metrogyl was injected and condition of six pregnant women deteriorated, high fever came with shivering
प्रसूता को देखतीं डॉक्टर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जच्चा-बच्चा अस्पताल में शनिवार को मेट्रोजिल का इंजेक्शन लगते ही छह प्रसूताओं की हालत बिगड़ गई। ये प्रसूताएं पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती हैं। इन्हें सिजेरियन डिलेवरी हुई है। पेट में संक्रमण की रोकथाम के लिए यह इंजेक्शन दिया जाता है। प्रसूताओं की हालत बिगड़ने की सूचना पर सभी सीनियर डॉक्टर वार्ड में पहुंचीं।

विज्ञापन

इसके बाद दवा के रिएक्शन नियंत्रित किया। घटना से अस्पताल में हड़कंप की स्थिति रही। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रीता गुप्ता ने मेट्रोजिल दवा के बैच को सीज कर जांच के लिए सेंट्रल स्टोर भेज दिया है। जांच से ही पता चलेगा कि दवा से रिएक्शन क्यों हुआ। शनिवार सुबह 11 बजे के करीब प्रसूताओं को इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद छह प्रसूताओं को कंपकंपाहट आने लगी, बुखार तेज हो गया और आक्सीजन सेच्युरशन कम हो गया। स्टाफ ने सीनियर डॉक्टरों को सूचना दी। सभी वार्ड पहुंचीं और रिएक्शन को नियंत्रित किया। आधा घंटे बाद प्रसूताओं की स्थिति सामान्य होने लगी। ये प्रसूताएं अलग-अलग डॉक्टरों के अंडर में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जुलाई को आई थी दवा
सूचना पर पहुंचीं विभागाध्यक्ष डॉ. नीना गुप्ता, सीएमएस डॉ. रीता गुप्ता ने प्रसूताओं की रिपोर्ट बनाकर हैलट की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में डॉ. ललित कुमार से राय ली। डॉ. नीना गुप्ता ने बताया कि मेट्रोजिल का इंजेक्शन लगने के बाद रिएक्शन हुआ था, लेकिन उसे नियंत्रित कर लिया गया।

दवा के बैच की कराई जाएगी जांच
वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रीता गुप्ता ने बताया कि यह दवा तीन जुलाई को आई थी। दवा के बैच को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर सैंपलिंग करके जांच कराएंगे। दवा स्टोर इंचार्ज डॉ. एसके गौतम ने बताया कि मेट्रोजिल और भी रोगियों को लगाई गई। उन्हें दिक्कत नहीं हुई। जिस बैच की दवा से दिक्कत हुई, उसकी जांच कराई जाएगी।

अहमदाबाद की कंपनी की है दवा
प्रसूताओं को जिस मेट्रोजिल दवा से दिक्कत हुई है, वह अहमदाबाद की कंपनी की दवा है। इस दवा को रेट कॉन्ट्रैक्ट से खरीदा गया था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रीता गुप्ता ने बताया कि कंपनी का नाम उरसुक्का है। ड्रग इंस्पेक्टर को जांच के लिए लिखा गया है।

कोशिकाओं में केमिकल के स्राव से हुआ दुष्प्रभाव
सीएमएस डॉ. रीता गुप्ता ने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद प्रसूताओं के शरीर में केमिकल रिएक्शन हो गया। ऐसा होने से एलर्जी वाले तत्व सक्रिय हो जाते हैं। इससे शरीर के अंदर मौजूद मास्ट नाम की कोशिकाएं केमिकल का स्राव करने लगती हैं। इसके दुष्प्रभाव से ही शरीर में कंपकपाहट होने लगी और बुखार आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed