फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Meter reading was not taken and a bill of Rs 20,000 was sent

Kanpur News: मीटर की रीडिंग ली नहीं और भेज दिया 20 हजार का बिल

Fri, 18 Jul 2025 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Meter reading was not taken and a bill of Rs 20,000 was sent
कानपुर। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा और 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करने वाले केस्को की पोल उसी के समाधान शिविरों में खुल रही है। किसी का बिना मीटर रीडिंग लिए बढ़ाकर बिल भेजा जा रहा है तो किसी का जमा हो चुका बिल भी नए में जोड़कर भेजा जा रहा है। विभाग के चक्कर काटने के बाद अब शिविरों में भी अधिकारी उन्हें टरका रहे हैं।
विज्ञापन

केस्को ने गुरुवार को फूलबाग, दबौली, नौबस्ता व केशवपुरम हेल्प डेस्क पर समाधान शिविर लगाए। दबौली के समाधान कैंप में शिकायत लेकर पहुंचे ख्योरा निवासी संजय झा ने बताया कि सात माह से कोई रीडिंग लेने नहीं आया। अभी तक आठ-850 रुपये बिल आ रहा था लेकिन इस बार जून का बिल 20 हजार भेज दिया है। मसवानपुर हेल्पडेस्क के साथ ही दादानगर जाकर भी शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। वहीं, फूलबाग समाधान कैंप में पहुंचे इंद्रानगर निवासी प्रमोद अग्निहोत्री ने बताया कि पांच दिन की बिजली खपत 100 यूनिट लगाकर दी गई और 13,390 रुपये का बिल भेजा गया है। कई दिनों से भटक रहे हैं लेकिन बिल ठीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

घंटाघर निवासी पियूष गुप्ता फूलबाग समाधान कैंप शिकायत लेकर पहुंचे। बताया कि मई का बिल ऑनलाइन जमा किया था लेकिन जून में वह भी जोड़कर 80 हजार रुपये भेज दिया गया। दालमंडी सब स्टेशन में शिकायत करने गए तो बताया गया कि मई का बिल जमा नहीं है। ऑनलाइन जमा करने की बात कही तो बैंक का स्टेटमेंट मांगा। समाधान कैंप में भी अधिकारियों ने यही बात कहकर टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर विद्युत आपूर्ति कंपनी लिमिटेड की ओर से तीन दिवसीय मेगा समाधान कैंप के पहले दिन शहर के चार स्थानों फूलबाग, दबौली, नौबस्ता, केशवपुरम हेल्पडेस्क पर नए संयोजन, मीटर, बिल संशोधन, भार वृद्धि आदि की समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं ने अपनी बात रही। कैंप में पहले दिन कुल 643 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें मात्र 257 का ही समाधान हो पाया। शेष शिकायतों का निस्तारण केस्को की ओर से जल्द से जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed