फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 18 तक यूपी के तमाम शहरों का रहेगा ये हाल 

Mon, 16 Jul 2018 09:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 16 Jul 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
Meteorological Department warns of rain in up
डेमाे पिक

मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई तक यूपी के तमाम शहरों में एेसी ही स्थिति रहने की संभावना है। 



 

Meteorological Department warns of rain in up
डेमाे पिक

विभाग के अनुसार कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, हरदोई, बांदा, जालौन, फर्रूखाबाद, चित्रकूट, महोबा, उरई और कन्नौज जिले में तीन दिनों तक आसमान में बदली रहने व बारिश होने की संभावना है।  

Meteorological Department warns of rain in up
डेमाे पिक

मानसूनी बादलों के बावजूद उमस और गर्मी रविवार को फिर वापसी कर गई। शनिवार के मुकाबले रविवार का अधिकतम तापमान पांच डिग्री चढ़कर 36.4 पर पहुंच गया। धूप तेज होने की वजह से हवा में नमी सात प्रतिशत कम हुई, फिर भी सामान्य से करीब 32 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई। इस कारण उमस रही। अगले तीन दिनों तक मानसूनी बारिश के संकेत हैं। बादलों के बीच धूप भी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meteorological Department warns of rain in up
डेमाे पिक

पिछले चार दिनों के अंतराल में यह पहला दिन है जब सुबह से शाम तक बारिश नहीं हुई। इससे पहले पूर्वी क्षेत्रों से लौटे मानसून से शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हुई। इस जुलाई में यह पहली बार हुआ है जब पूर्वी हवा लगातार पांच दिनों से चल रही है।
 

विज्ञापन
Meteorological Department warns of rain in up
डेमाे पिक
इससे पहले दो दिनों के बाद अक्सर पछुवा हवा चलने से मौसम अचानक बदल जाता था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा। जुलाई के आखिरी दिनों में भी तेज बारिश के आसार हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed