{"_id":"6a29c98c3dffdfcb570b0117","slug":"meritorious-students-to-receive-54-medals-at-hbtu-convocation-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1552428-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को मिलेंगे 54 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को मिलेंगे 54 पदक
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) का दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह में मेधावियों को 53 मेडल और एक एल्युमिनाई स्पांसर समेत कुल 54 पदक दिए जाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में चर्म निर्यात परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थान के पूर्व छात्र राजेंद्र जालान शामिल होंगे। पहली बार दीक्षांत के बाद मां-बेटी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
एचबीटीयू और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह एक ही दिन है। पहले एचबीटीयू में समारोह होगा। विश्वविद्यालय की ओर से मेधावियों की सूची फाइनल हो रही है। दीक्षांत में कुल 54 मेडल दिए जाएंगे। कुलाधिपति केवल स्वर्ण पदक विजेताओं और पीएचडी के मेधावियों को सम्मानित करेंगी। कुलपति विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। विश्वविद्यालयों की उपलब्धियों को बताया जाएगा। छात्रों के बीच भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बने, भारत सरकार या राज्य सरकार के अच्छे कार्याें पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
समारोह से पहले स्कूली छात्रों की होगी प्रतियोगिताएं
दीक्षांत समारोह से पहले स्कूली छात्रों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। विश्वविद्यालय के गोद लिए परिषदीय स्कूल के छात्रों के लिए भाषण, चित्रकला और कहानी सुनाने की प्रतियोगिता और नौ से 12 स्कूल के बच्चों के लिए भाषण का आयोजन किया जाएगा। इनके विजेताओं को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता के विजेता को मंच से भाषण सुनाना होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विश्वविद्यालय की ओर से कराए जाएंगे कार्यक्रम
- 100 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी।
- मां-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
- उन्नाव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट दी जाएगी।
- परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को गिफ्ट दिए जाएंगे।
- गांवों में जागरूकता कार्यक्रम, सफाई अभियान चलेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- --
दीक्षांत समारोह में कुल 54 मेडल दिए जाएंगे। राजभवन से जारी निर्देशानुसार ही दीक्षांत आयोजित किया जाएगा। मेधावियों की लिस्ट तैयार हो रही है, जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा।
- प्रो. समशेर, कुलपति एचबीटीयू