फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Member of Parliament Tej Pratap Singh Yadav statement about yogi government

मुलायम के पोते सांसद तेज प्रताप का योगी सरकार पर बड़ा हमला

Thu, 21 Sep 2017 07:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 21 Sep 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
Member of Parliament Tej Pratap Singh Yadav statement about yogi government
सांसद तेज प्रताप दादा मुलायम सिंह यादव के साथ
‘नेताजी मुलायम सिंह यादव हम सबके सर्वमान्य नेता हैं। सपा के संरक्षक हैं, वे जहां से चाहेंगे वहां से चुनाव लड़ सकते हैं। नेताजी मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगे तो पूरी पार्टी मिलकर उनको चुनाव लड़ाएगी।’ ये बातेें इटावा सैफई में अपने आवास पर मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कही। तेप प्रताप ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छह महीने में योगी सरकार ने जनता को कोई राहत नहीं दी है । चारों ओर त्राहि-मची हुई है। चाहे नौकरी की बात हो या फिर बिजली की। समस्याएं विकराल होती जा रही हैं । उन्होंने कहा कि  जब से भाजपा की सरकार आई है। लगातार क्राइम रेट में इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन

 

यूपी में मेट्रो लाने का काम सपा ने किया

सांसद तेज प्रताप ने कहा कि पूरा देश इस बात को भलीभांति जानता है कि उत्तर प्रदेश में मेट्रो लाने का काम समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। छह महीने में जनता योगी सरकार से ऊब चुकी है। हर मोर्चे पर योगी सरकार पूरी तरीके से फेल है। चाहे वह प्रशासनिक इंतजाम की बात हो या फिर बिजली या कानून व्यवस्था के मुद्दे की। सरकार का किसी पर कोई दबाव नहीं है। जहां अपराधी बेखौफ सरेआम वारदात करने में लगे हुए हैं । वहीं अधिकारी मनमानी करने में जुटे हुए हैं । उन्होंने कहा कि कर्जमाफी को तो सरकार ने मजाकबना कर रख दिया है। जिसमें एक पैसा,19 पैसा, 11 पैसा इस तरह से माफ किया गया है। 

विज्ञापन


जाने, कौन हैं तेज प्रताप यादव
सांसद तेज प्रताप यादव लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की डिग्री लेकर सियासत में उतरे हैं। तेज प्रताप यादव, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन प्रताप यादव के पोते हैं।  29 साल के तेप प्रताप यादव सपा कार्यकर्ताओं के बीच 'तेजू भैया' के नाम से बेहद लोकप्रिय हैं। तेजू मैनपुरी के प्रभारी भी रहे हैं और लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे इलाके के लोगों के संपर्क में रहे। जनवरी 2012 में उन्होंने सैफई बाजार पदयात्रा में भाग लिया था। 1987 में सैफई में जन्मे तेज ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), नोएडा में की। ग्रेजुएशन करने के लिए उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। उन्होंने यूके की लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट का कोर्स भी किया। तेजप्रताप के पिता दिवंगत रणवीर सिह सैफई के पहले ब्लॉक प्रमुख थे। रणवीर सिंह का निधन 13 नवंबर, 2002 में हुआ था। उनके दिवंगत पिता सैफई में बहुत लोकप्रिय थे। जब भी रणवीर सैफई आते, लोगों का हुजूम लग जाता था। 'सैफई महोत्सव' रणवीर यादव ने ही शुरू किया था। बाद में मुलायम ने 'सैफई महोत्सव' को 'रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव' कर दिया। रणवीर को इलाके में लोग प्यार से 'दद्दू' कहते थे। तेजू भी पिता की तरह खादी कुर्ता पहनते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेजू को देखकर उन्हें 'दद्दू' की याद आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed