{"_id":"61df2e5f0428204af86d1fc1","slug":"melting-increased-due-to-northwest-wind-death-of-elderly-due-to-cold-in-kanpur-countryside-akbarpur-news-knp675011173","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पश्चिमी हवा से बढ़ी गलन, कानपुर देहात में ठंड से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पश्चिमी हवा से बढ़ी गलन, कानपुर देहात में ठंड से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
गलन बढ़ने पर शॉल ओढ़कर जातीं युवतियां। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/रनियां। बारिश थमने के बाद हवा की दिशा भी बदल गई है। तेज गति से उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाएं चलने से गलन में इजाफा हुआ हैै। सुबह शाम पड़ने वाली ठंड से लोग बेहाल हैं। चिटिकपुर में सड़क किनारे रहने वाले एक बुजुर्ग की ठंड लगने से बुधवार को मौत हो गई। पुलिस बुजुर्ग के घरवालों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
चिटिकपुर स्थित एक ठेके के पास राजू यादव (60) करीब छह माह से सड़क किनारे ही रहते थे। वह दुकानों में सफाई का काम करते थे। इससे मिलने वाले पैसों से अपना पेट पालते थे। चार दिनों से बुजुर्ग की तबीयत खराब थी।
मंगलवार को ठंड लगने से तबीयत और अधिक बिगड़ गई। कई दिनों से राजू दुकानों में काम करने नहीं पहुंचे, तो लोग हाल लेने पहुंच गए। चिटिकपुर निवासी दिनेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि राजू ने सीने में दर्द की दिक्कत बताई तो एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी अनुराग पांडेय ने बताया कि बुजुर्ग किस गांव के रहने वाले थे यह पता नहीं चल सका है। परिजनों का पता लगाया जा रहा है।
उधर, पांच दिन बारिश होने व बदली की वजह से गलन कम हो गई थी। मंगलवार से मौसम फिर साफ हो गया है। वहीं बुधवार को उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाएं करीब तीन किमी की रफ्तार से चलीं तो गलन बढ़ गई।
इससे सुबह व शाम को लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। वहीं, दिन में धूप खिल गई तो लोगों को कुछ राहत रही। महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग दोपहर में धूप में बैठे नजर आए। शाम होते ही गलन फिर से बढ़ गई। इससे ठंड से बचाव के लिए राहगीर अलाव तापते दिखे।
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवा चलने से अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि इस सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसान आवश्यकतानुसार फसलों में खरपतवारनाशी, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर सकते हैं।