{"_id":"5fc3f3dd8ebc3edc1f664fd6","slug":"meeting-akbarpur-news-knp597092387","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बनेंगी 24 नई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बनेंगी 24 नई सड़कें
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में योजनाओं का शिलान्यास करती विधायक प्रतिभा शुक्ला मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम, ?
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले में 3.33 करोड़ की लागत से 24 नई सड़कें जिला पंचायत बनाएगा। जबकि 18 पुरानी सड़कों का मरम्मतीकरण कार्य लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई योजना से करेगा। रविवार को मुख्यमंत्री ने कार्य योजना का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया है। जिले में सड़क निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है।
जिले की खस्ताहाल सड़कों से अब लोगों को जल्द निजात मिलेगी। जिला पंचायत की ओर से 24 नई सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। साथ ही पांच से छह साल पुरानी 18 सड़कों की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मरम्मत की जाएगी। जिले में नई सड़क व मरम्मत कार्य 333.75 लाख रुपये से किया जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों से कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान रखने के लिए कहा है।
वर्चुअल बैठक के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ सौम्या पांडेय की मौजूदगी में सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने सड़कों का शिलान्यास किया। डीएम ने बताया कि इन सड़कों का निर्माण हॉटमिक्स प्लांट से किया जाएगा। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मणींद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
34.846 किलोमीटर सड़क की होगी मरम्मत
कानपुर देहात। छह साल पहले बनी जिले की 18 सड़कों का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मरम्मतीकरण किया जाएगा। इन सड़कों की लंबाई 34.846 किलोमीटर है। सबसे ज्यादा मैथा, अकबरपुर, मलासा की तीन-तीन, झींझक, सरवनखेड़ा की दो-दो सड़क शामिल हैं।