{"_id":"5f80b9a68ebc3e9be3462f40","slug":"meeting-akbarpur-news-knp587541478","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहमई नरसंहार में मारे गए लोगों को क्षत्रिय महासभा ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहमई नरसंहार में मारे गए लोगों को क्षत्रिय महासभा ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
बेहमई में बने स्मारक पर माल्यार्पण करते क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (कानपुर देहात)। शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेहमई गांव पहुंचे। वहां नरसंहार में मारे गए लोगों के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। बाद में नरसंहार में मारे गए लोगों की विधवाओं से मिलकर उनका हाल जाना। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
राजपुर क्षेत्र की भाल पुलिया स्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कार्यालय में पहुंचे महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रण विजय का प्रदेश प्रमुख महामंत्री विनोद प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि क्षत्रिय समाज की एकजुटता के लिए पूरे देश में मुहिम छेड़ी गई है।
समाज को संगठित करने के लिए सभी जिलों में पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वह बेहमई गांव के शहीद स्मारक पर पहुंचे। उन्होंने मुकदमे में वादी राजाराम से मुलाकात कर हाल जाना। विधवाओं ने पेंशन न मिलने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदेल, दिलीप सिंह, विशाल सिंह, बाबू सिंह, ठाकुर राज नरायण सिंह आदि मौजूद रहे।