फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Meerut, Noida and Gorakhpur opened their accounts with victories.

Kanpur News: मेरठ, नोएडा और गोरखपुर ने जीत के साथ खोला खाता

Mon, 17 Aug 2026 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Noida and Gorakhpur opened their accounts with victories.
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र का आगाज रोमांच से भरपूर रहा। मेरठ मेवरिक्स, नोएडा सुपर किंग्स और गोरखपुर लॉयंस ने शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ खाता खोला। कानपुर सुपर स्टार की टीम अपने दोनों लीग मुकाबले गवां चुकी है। पहले मुकाबले में नोएडा सुपर किंग्स से दो विकेट और काशी रुद्रास से आठ विकेट से पराजित हुई।
विज्ञापन


इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण कर लीग का शुभारंभ किया। जैस्मिन सैंडलस और शंकर महादेवन ने बेटों के साथ प्रस्तुति देकर समां बांधा। उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन काशी रुद्रास ने 19.3 ओवर में 118 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मेवरिक्स की शुरुआत खराब रही। उसके नौ विकेट 98 रन पर सिमट गए। यश गर्ग ने न सिर्फ विकेट संभाला, बल्कि 14 गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 23 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। यश ने 19 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। उन्हें मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।
विज्ञापन


शनिवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लीग के मुकाबलों का शुभारंभ किया। कानपुर सुपरस्टार ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 134 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा सुपर किंग्स ने 19.4 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की। बॉबी यादव ने 44 और कार्तिक सिद्धू ने 34 रन की पारी खेली। शिवा सिंह और कुणाल त्यागी ने तीन-तीन विकेट लिए। बारिश के कारण दूसरे मुकाबले को 15 ओवर का कर दिया गया। लखनऊ फॉल्कंस ने छह विकेट पर 94 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए गोरखपुर लॉयंस ने 14.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर चार विकेट से जीत हासिल की। सिद्धार्थ यादव ने 39 और पार्थ पालावत ने 25 रन बनाकर जीत की नींव रखी। वहीं रविवार को खेले गए मैच में कानपुर सुपर स्टार ने 20 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाए। समीर रिजवी ने 71 रन की पारी खेली। जवाब में काशी रुद्रास ने 18.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की। अभिषेक गोस्वामी ने नाबाद 76 रन और कप्तान करन शर्मा ने 67 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed