{"_id":"6ac331bb3286aef4cb0a674f","slug":"hamirpur-bike-loses-control-and-hits-divider-two-friends-died-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत
Mon, 05 Oct 2026 10:44 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:44 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार दो दोस्तों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को घटना की सूचना दी है। मध्यप्रदेश के सतना जिले के नकेला गांव निवासी मोहन मिश्रा (50) पुत्र इंद्रमणि मिश्रा और संजय पांडेय (45) पुत्र मुन्ना पांडेय बाइक से रविवार सुबह करीब नौ बजे चित्रकूट जा रहे थे। इचौली के पास पोल संख्या 74.3 पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर इचौली पुलिस चौकी प्रभारी हर्षवीर सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर इचौली पुलिस चौकी प्रभारी हर्षवीर सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन