{"_id":"651476fad73c911c80023011","slug":"medicines-of-lohia-hospital-are-being-consumed-in-private-hospitals-na-news-c-22-1-sknp1018-857-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: निजी अस्पतालों में खप रहीं लोहिया अस्पताल की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: निजी अस्पतालों में खप रहीं लोहिया अस्पताल की दवाएं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में जरूरतमंदों के लिए आने वाली महंगी दवाओं की निजी अस्पतालों में खपत हो रही है। इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ रूम से जेब में दवाएं भरते एक युवक की कई फोटो वायरल हो रही हैं। यह युवक एक स्टाफ नर्स का परिजन बताया जाता है। हालांकि वायरल फोटो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्ट नहीं करती है।
मंगलवार शाम करीब छह बजे सोशल मीडिया पर कई फोटो वायरल हुए। उनमें टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने एक युवक लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ रूम के बरामदे में मरीजों के लिए रखी दवाओं को एक-एक कर उठा रहा है। उसके बाद पैंट की जेबों में भर लेता है।
अस्पताल के स्टाफ से जानकारी करने पर बताया गया कि यह युवक अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स का परिजन है। यह युवक आए दिन काफी मात्रा में दवाएं लेकर जाता है। युवक राजेपुर ब्लाॅक क्षेत्र के एक हेल्थ वेलनेस सेंटर पर तैनात बताया जाता है।
विज्ञापन
अस्पताल कर्मियों का कहना है कि जिस स्थान से दवाएं ली गई हैं, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी मामला कैद हुआ होगा। हालांकि अस्पताल से दवाएं ले जाने की घटना से अस्पताल के अधिकारी अनजान हैं।
-- --
-अस्पताल से किसी को भी दवाएं ले जाने का अधिकार नहीं है। यदि कोई ले जाता है तो गंभीर है। इमरजेंसी क्षेत्र में सीसीटीवी लगे हैं। फुटेज निकलवाने के अलावा पूरे मामले की जांच कराएंगे। जिसका परिजन होगा, उस स्टाफ पर भी कार्रवाई कराएंगे।
-डॉ. प्रभात वर्मा, प्रभारी सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल