फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medicine department's research project selected by ICMR

Kanpur News: मेडिसिन विभाग का शोध प्रोजेक्ट आईसीएमआर ने चयन किया

Thu, 16 Oct 2025 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Medicine department's research project selected by ICMR
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के शोध प्रोजेक्ट का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने चयन किया है। इसके लिए परिषद एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता देगी। यह शोध कार्य मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. सौरभ अग्रवाल की देखरेख में रेजीडेंट डॉ. हिमांशु मौर्या करेंगे। इसके तहत ओपीडी में आने वाले सीओपीडी (दमा) के 300 रोगियों का अध्ययन किया जाएगा। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस अध्ययन में सीओपीडी पीड़ित रोगियों में सारकोपीनिया की दर का अध्ययन किया जाएगा। सांस रोग सीओपीडी के रोगियों की मांसपेशियों की ताकत खत्म हो जाती है और ये सिकुड़ने लगती हैं। इस स्थिति को सारकोपीनिया कहते हैं। सरकोपीनिया से मृत्यु दर बढ़ती है। मेडिकल कॉलेज की इथिक्स कमेटी ने इस प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृति दे दी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि शोध प्रोजेक्ट का चयन कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed