फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medical College targets percent in vaccination, CMO seeks list of 600 beneficiaries

वैक्सीनेशन में मेडिकल कालेज का 90 फीसदी का लक्ष्य, सीएमओ ने मांगी छह सौ लाभार्थियों की सूची

Sun, 24 Jan 2021 01:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Jan 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Medical College targets percent in vaccination, CMO seeks list of 600 beneficiaries
कोरोना वैक्सीन - फोटो : amar ujala
कानपुर मेडिकल कालेज में वैक्सीनेशन के लगातार घट रहे प्रतिशत को लेकर शनिवार को मैराथन समीक्षा बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि 28 जनवरी को होने वाले वैक्सीनेशन में 90 फीसदी लक्ष्य प्राप्त किा जाएगा। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने 28 जनवरी को वैक्सीनेशन के लिए 600 लाभार्थियों की सूची रविवार को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इसे अपलोड करके सोमवार को इसका ब्यौरा प्राचार्य को भेज दिया जाएगा। इससे पोर्टल में लाभार्थियों का नाम होने न होने का संशय खत्म हो जाएगा। यह पता रहेगा कि इन लाभार्थियों का नाम सूची में है। बैठक में मुख्य बिंदु रखा गया कि प्राचार्य ने जिन लाभार्थियों का नाम सूची में भेजा था, उनमें कुछ का नाम पोर्टल पर सूची में नहीं मिला।
विज्ञापन


इस पर सीएमओ ने पूरे साढ़े छह हजार लाभार्थियों के नाम का डाटा कालेज में वैक्सीनेशन का काम देख रहे डॉ.सौरभ अग्रवाल के लैपटॉप पर ट्रांसफर करा दिया। इसके साथ ही जितने लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और जो सत्रों में नहीं आए उनके नाम भी दे दिए। यह भी तय हुआ कि विभागवार लाभार्थियों को अलग-अलग कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभागाध्यक्ष को सूची दे दी जाए। वह अपने स्टाफ को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करे। लाभार्थियों को फोन करके प्रेरित किया जाए। बैठक में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल, उप प्राचार्य डॉ रिचा गिरि, सभी विभागाध्यक्ष, अपर निदेशक डॉ. जीके मिश्रा, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, डब्ल्युएचओ, यूनीसेफ, यूनीडीपी के प्रति निधि, स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed