{"_id":"600c6b9c79fe08328f48e0fd","slug":"medical-college-targets-percent-in-vaccination-cmo-seeks-list-of-600-beneficiaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन में मेडिकल कालेज का 90 फीसदी का लक्ष्य, सीएमओ ने मांगी छह सौ लाभार्थियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन में मेडिकल कालेज का 90 फीसदी का लक्ष्य, सीएमओ ने मांगी छह सौ लाभार्थियों की सूची
Sun, 24 Jan 2021 01:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : amar ujala
कानपुर मेडिकल कालेज में वैक्सीनेशन के लगातार घट रहे प्रतिशत को लेकर शनिवार को मैराथन समीक्षा बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि 28 जनवरी को होने वाले वैक्सीनेशन में 90 फीसदी लक्ष्य प्राप्त किा जाएगा। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने 28 जनवरी को वैक्सीनेशन के लिए 600 लाभार्थियों की सूची रविवार को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
इसे अपलोड करके सोमवार को इसका ब्यौरा प्राचार्य को भेज दिया जाएगा। इससे पोर्टल में लाभार्थियों का नाम होने न होने का संशय खत्म हो जाएगा। यह पता रहेगा कि इन लाभार्थियों का नाम सूची में है। बैठक में मुख्य बिंदु रखा गया कि प्राचार्य ने जिन लाभार्थियों का नाम सूची में भेजा था, उनमें कुछ का नाम पोर्टल पर सूची में नहीं मिला।
इस पर सीएमओ ने पूरे साढ़े छह हजार लाभार्थियों के नाम का डाटा कालेज में वैक्सीनेशन का काम देख रहे डॉ.सौरभ अग्रवाल के लैपटॉप पर ट्रांसफर करा दिया। इसके साथ ही जितने लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और जो सत्रों में नहीं आए उनके नाम भी दे दिए। यह भी तय हुआ कि विभागवार लाभार्थियों को अलग-अलग कर लिया जाए।
विज्ञापन
इसके बाद विभागाध्यक्ष को सूची दे दी जाए। वह अपने स्टाफ को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करे। लाभार्थियों को फोन करके प्रेरित किया जाए। बैठक में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल, उप प्राचार्य डॉ रिचा गिरि, सभी विभागाध्यक्ष, अपर निदेशक डॉ. जीके मिश्रा, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, डब्ल्युएचओ, यूनीसेफ, यूनीडीपी के प्रति निधि, स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।