Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MBA pass youths defrauded the bank of 20 lakhs in Kerala

UP: एमबीए पास युवकों ने केरल में बैंक को लगाई 20 लाख की चपत, गिरोह में बीस से अधिक लोग शामिल

Thu, 01 Dec 2022 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Dec 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
MBA pass youths defrauded the bank of 20 lakhs in Kerala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

कानपुर के चार शातिरों ने केरल में एटीएम से छेड़छाड़ कर बैंक को करीब 20 लाख रुपये की चपत लगाई। रकम इकट्ठा कर सभी वापस शहर आ गए। केरल पुलिस तफ्तीश करते हुए गुरुवार को चकेरी पहुंची, जहां से चार शातिरों को गिरफ्तार किया। सभी को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर केरल पुलिस आरोपियों को ले गई। सभी आरोपी एमबीए पास हैं।

विज्ञापन


केरल पुलिस के इंस्पेक्टर एवी बिजू टीम के साथ गुरुवार दोपहर चकेरी थाने पहुंचे। स्थानीय पुलिस से जानकारी साझा की और फिर दबिश देनी शुरू की। दबिश के दौरान लाल बंगला शक्तिनगर से रौनक, अजीत, अरविंद और चंदन को हिरासत में लिया। दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली।
विज्ञापन


कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको ट्रांजिट रिमांड मिली। इंस्पेक्टर ने बताया कि इन आरोपियों ने केरल के छह अलग-अलग थानाक्षेत्रों के एटीएम से छेड़छाड़ कर रकम पार की थी। शुरुआती जांच में 20 लाख रुपये पार करने की बात सामने आई है। ये रकम और भी बढ़ सकती है। गिरोह में 20 से अधिक शातिर शामिल हैं। सभी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस तरह बैंक को लगाते थे चपत
पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी खातों के एटीएम कार्ड हासिल करते हैं। इन खातों में एक मुश्त रकम जमा करते हैं। उसके बाद वह एटीएम से ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया करते हैं। एटीएम से पैसे निकलने के दौरान जैसे ही शटर खुलता है वैसे ही उसमें चिमटी या अन्य कोई चीज लगा उसको रोक देते हैं। फिर पैसे निकालते हैं। तकनीकी तौर पर ये ट्रांजेक्शन फेल शो करता है। इसके बाद ये शातिर बैंक के कस्टमर केयर को फोन कर शिकायत करते हैं कि उनके खाते से पैसे निकल गए हैं। विश्वसनीयता के फेर में बैंक उस रकम की भरपाई कर देती है। इसी तरह से वह पैसे निकालते रहते हैं और बैंक से भरपाई करवाते रहते हैं।

ऐसे शातिरों का गढ़ बना चकेरी, नर्वल व महाराजपुर 
एटीएम से छेड़छाड़ कर रकम पार करने वाले कई गिरोह शहर में सक्रिय हैं। इसमें चकेरी, नर्वल का करबिगवां गांव व महाराजपुर का इलाका शामिल है। जहां बड़ी तादात में ऐसे शातिर रह रहे हैं। कई पुलिसकर्मी भी इन शातिरों को रकम देते हैं। एवज में ब्याज समेत रकम वसूलते हैं। शहर पुलिस को पूरी जानकारी है लेकिन कार्रवाई नहीं करती। ये गिरोह अगल-अलग राज्यों में जाकर वारदात को अंजाम देते हैं और फिर वापस आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed