आरक्षण समाप्त करने की साजिश रच रही मोदी सरकारः मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार को घेरा
बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने महिलाओं पर हो रही अत्याचार की घटनाओं पर अखिलेश सरकार को घेरा। प्रदेश सरकार को गुंडों और माफियाओं की सरकार बता सीएम अखिलेश यादव को दागी मुख्यमंत्री बताया। कहा कि दादरी, मथुरा और बुलंदशहर की घटनाएं जंगलराज का सुबूत हैं। वहीं शिवपाल सिंह यादव के प्रति सहानुभूति जता कहा कि पुत्र मोह में मुलायम सिंह यादव अपने भाई को बार-बार अपमानित कर रहे हैं। अपने वोट बैंक को सहेज कर रखने की मंशा से उन्होंने सपा सरकार में बंद की गईं बसपा सरकार की योजनाओं को बहाल करने का एलान किया।
सोमवार को इटावा जिले के बकेवर नगर के नेशनल हाईवे पूर्वी तिराहे मैदान में आयोजित चुनावी रैली में उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि भाजपा की प्रदेश में सरकार आने पर आरक्षण समाप्त कर देगी। कांग्रेस ने अपने सिद्धांतों और उसूलों को ताख पर रखकर सपा से गठबंधन किया है। करीब 46 मिनट के उनके भाषण में अधिकांश समय सपा सरकार निशाने पर रही।
दलितों का सच्चा हितैषी बताया
उन्नाव के जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा में भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दागी सीएम पद प्रत्याशी बताया। वहीं नोटबंदी पर पीएम मोदी को घेरा। 40 मिनट के भाषण में मायावती ने खुद को दलितों का सच्चा हितैषी बताते हुए अल्पसंख्यक व सवर्ण समाज पर डोरे डाले। वहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन को फ्लाप करार दिया। कहा कि केंद्र सरकार अपने पौने तीन साल के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। ऊपर से नोटबंदी करके गरीब लोगों को बैंकों की न करने का आरोप जड़ा। उन्होंने कहा कि बसपा ही लोगों के पास एकमात्र विकल्प है। प्रदेश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया। आखिर में अपने घोषणापत्र का उल्लेख करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर किसानों का एक लाख रुपये का कर्जा माफ होगा। बेरोजगारों को भत्ता नहीं रोजगार मिलेगा। लैपटॉप, मोबाइल न देकर बसपा सरकार आर्थिक मदद देगी।