फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   maurya said sp govt giving protection to criminals

केशव मौर्य बोले, अपराधियों को संरक्षण देने वाली है सपा सरकार

Thu, 08 Dec 2016 01:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 01:00 AM IST
सार

- अकबरपुर के अकबरपुर इंटर कालेज में हुआ पिछड़ा वर्ग सम्मेलन 
- पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
- प्रदेश की सरकार पर विकास कार्य न कराने का आरोप

विज्ञापन
maurya said sp govt giving protection to criminals
केशव प्रसाद मोर्य

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार अपराधियों का संरक्षण करने वाली सरकार है। उत्तर प्रदेश में जनता और पुलिस दोनों अपराधियों से डर रही है। एक परिवार प्रदेश में कब्जा करके बैठा हुआ है। इसलिए विकास विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है और विकासवाद की ओर बढ़ना है। प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के अकबरपुर कसबा स्थित अकबरपुर इंटर कालेज में आयोजित भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। 
विज्ञापन

बुधवार को सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार सपा की साइकिल को सिर्फ पंचर ही नहीं करना है, बल्कि उसे वापस सैफई भेजना है।

सपा का तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनाव में बिजली देते हैं। इसके अलावा बिजली नहीं मिलती है। प्रदेश की मौजूदा सरकार अभी तक विद्युत में 28 फीसदी, स्वास्थ्य में 14 फीसदी ही केंद्र की दी गई धनराशि खर्च कर सकी है, बाकी रुपया डंप पड़ा है। हेल्थ कार्ड व राहत मुआवजा गांवों में जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रही है। बसपा सुप्रीमो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मायावती ने नोटबंदी को भूकंप आने से तुलना की है। लेकिन जनता को नोटबंदी से उतनी परेशानी नहीं हो रही है, जितनी समस्या धन्ना सेठों को हो रही है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान आंख दिखाकर नकली नोट छाप रहा था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के फैसले पर सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों को मार गिराया। पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। सम्मेलन के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रामजी गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद कटियार, युवा सम्मेलन प्रमुख रहे प्रमुख परवेश कटियार, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, पूर्व विधायक प्रतिभा शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व सांसद देवेंद्र सिंह भोले को भारी भरकम माला, मुकुट, तलवार भेंटकर स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तो आधी सपा जेल में होगी...
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाजपा प्रदेश सरकार ने सपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि मौजूदा सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसा रही है। यदि भाजपा सरकार आती है तो भाजपाइयों पर लिखाए गए फर्जी मुकदमे वापस होंगे। साथ ही असली मुकदमे लिखे गए तो आधी सपा जेल में होगी। 

बारा टोल की मुहिम को देंगे अंजाम-सांसद
कानपुर देहात। सम्मेलन में सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बारा टोल फ्री करने के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ध्यान खींचा। उन्होंने कहा बारा टोल प्लाजा के लिए जो मुहिम छेड़ी गई है, वह अंजाम तक जल्द ही पहुंचने वाली है। 

चार करोड़ की गाड़ी से चार हजार निकालने पहुंचे राहुल
कानपुर देहात। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी फैसले को जनता के लिए हितकर बताते कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि चार करोड़ रुपये की गाड़ी से चलने वाले राहुल गांधी अब चार हजार रुपये के लिए लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं।


सपा, बसपा और कांग्रेस नहीं चलने दे रहे संसद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्य ने नोटबंदी के फैसले को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस पर संसद न चलने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बड़े फैसले लोकसभा में तो पास हो जाते हैं। लेकिन राज्यसभा में भाजपा का बहुमत न होने से फैसले पास नहीं हो पा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed