{"_id":"68518cc457209bb7fd03e8b9","slug":"matter-of-poor-condition-of-electricity-system-in-charkhari-reached-the-energy-minister-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा चरखारी में बिजली व्यवस्था की बदहाली का मामला, विधायक बोले- 10-12 घंटे मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा चरखारी में बिजली व्यवस्था की बदहाली का मामला, विधायक बोले- 10-12 घंटे मिल रही बिजली
Tue, 17 Jun 2025 09:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:13 PM IST
सार
विधायक बृजभूषण राजपूत ने ऊर्जा मंत्री अरविंद्र कुमार शर्मा से खराब पड़े ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विधायक बृजभूषण ऊर्जा मंत्री से मिले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चरखारी क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था का मामला अब प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद्र कुमार शर्मा तक पहुंच गया है। विधायक बृजभूषण राजपूत ने लखनऊ में ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की और क्षेत्र में खराब पड़े ट्रांसफार्मर बदलवाने व 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने की मांग की।
विधायक ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि विधानसभा क्षेत्र चरखारी में बिजली आपूर्ति 24 में से सिर्फ 10 से 12 घंटे ही मिल रही है। भीषण गर्मी में बिजली की बदहाली से लोग परेशान हैं। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। स्थानीय लोगों की ओर से बार-बार शिकायत करने के बाद भी खराब ट्रांसफार्मरों को बदला नहीं गया। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। विधायक ने ऊर्जा मंत्री से चरखारी विधानसभा क्षेत्र में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने और खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाने की मांग की है। ऊर्जा मंत्री ने विधायक को समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया है।