फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Matru Vandan Yojana stuck in exchange of departments, application missing from portal

Kanpur News: विभागों की अदला-बदली में फंसी मातृ वंदन योजना, पोर्टल से आवेदन गायब

Thu, 27 Feb 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Matru Vandan Yojana stuck in exchange of departments, application missing from portal
कानपुर। डेढ़ वर्ष से विभाग के बीच अदला-बदली होने के कारण प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। वर्ष 2023 से एक भी लाभार्थी को योजना के तहत पैसा नहीं मिला है। वर्तमान में पोर्टल के भी काम न करने से आवेदन जिले स्तर पर नहीं दिख रहे हैं। पहले यह योजना स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित होती थी। अब इसे महिला व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद सरकार की ओर से पांच हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। योजना के तहत पहला बच्चा होने से पहले गर्भावस्था के दौरान मां को तीन हजार रुपये व टीकाकरण पूरा होने पर दो हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। जून 2023 से योजना का संचालन बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से किया जाने लगा। इसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार में सुधार लाना, गर्भावस्था के दौरान मजदूरी न कर पाने के कारण हुई क्षति की पूर्ति के लिए आंशिक वित्तीय सहायता प्रदान करना था। यदि दूसरी संतान बालिका है तो उसके लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन देकर कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना है। पोर्टल में बदलाव करने के बाद अब अधिकारी को जिले स्तर पर आवेदन पत्र भी नहीं दिख रहे हैं। जो आवेदन पुराने लंबित पड़े थे वो भी दिखना बंद हो गए हैं। इसकी जानकारी हर हफ्ते शासन से होने वाली बैठक में देने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द व्यवस्था में सुधार कर लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed