फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   maternal uncle raped an innocent in Auraiya, police is not taking action, inspector and woman constable suspen

शर्मनाक: मामा ने लूटी मासूम की अस्मत, मां बोली- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, दरोगा और महिला सिपाही निलंबित

Tue, 18 Apr 2023 10:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Apr 2023 10:13 PM IST
सार

Auraiya News: खबर सदर कोतवाली क्षेत्र से है, जहां एक कलयुगी मामा ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। उसने 12 वर्षीय मासूम से कुकृत्य को अंजाम दिया। वहीं, पीड़िता की मां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक हफ्ते से थाने के चक्कर काट रही थी। मामले में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
maternal uncle raped an innocent in Auraiya, police is not taking action, inspector and woman constable suspen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी में रहने वाली 12 वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते में मामा लगने वाले युवक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की मां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह से पुलिस के चक्कर लगाती रही।

विज्ञापन

एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी समेत एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ने घटना को लेकर लापरवाही बरतने वाले दरोगा व हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

उसमें बताया कि सात अप्रैल को वह एक कार्यक्रम में गई थी। घर पर 12 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी बीच उसका रिश्तेदार श्रीकृष्ण (सीके) निवासी पढ़ीन दरवाजा ने घर पर बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर उसने पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की मां बोली- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पुलिस जांच के नाम पर हफ्ते भर तक उसे टरकाती रही। सोमवार देर रात मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी चारु निगम व एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने मौके पर जाकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि सीके, पूजा नाम की युवती के साथ आया था। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
रात में ही एसपी के आदेश पर सीके व पूजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी चारु निगम ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लापरवाही बरतने पर दरोगा विनोद सचान व महिला हेल्पडेस्क पर तैनात आरक्षी साधना को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed