फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncle-niece's love affair, both ate poison and died during treatment

मामा-भांजी का प्रेम प्रसंग: शादी में परिजन बन रहे थे बाधक, दोनों ने खा लिया जहर, इलाज के दौरान मौत

Thu, 12 May 2022 12:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 May 2022 12:18 PM IST
सार

प्रेम प्रसंग में जहर खाने वाले मामा-भांजी की मौत हो गई। बुधवार को दोनों ने जहर खा लिया था, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। दोनों को देर रात जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया था। 

विज्ञापन
Uncle-niece's love affair, both ate poison and died during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में परिजनों के प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर जहर खाने वाले रिश्ते के मामा भांजी की कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चर्चा है कि मामा भांजी को जिला अस्पताल में उनके परिजनों के न आने तक भर्ती रखा गया। 

विज्ञापन

परिजनों के आने पर कानपुर हैलट रेफर किया गया। तड़के तीन बजे भांजी की मौत गई,  जबकि सुबह लगभग दस  बजे मामा को अन्य जगह ले जाने की सलाह दी गई। परिजन हैलट से लेकर उसे निकले ही थे कि रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि युवती के शव का हैलट में पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को शादी में परिजनों के बाधक बनने पर रिश्ते के मामा-भांजी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हुसैन नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों को बेहोश पड़ा देखकर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली में नौकरी कर रहा था। वहीं सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति बेटी के साथ रहकर पेंट का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed