{"_id":"63626738f6f9b20b7c289317","slug":"massive-fire-in-car-after-welding-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: वेल्डिंग के बाद कार में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू, चालक और साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: वेल्डिंग के बाद कार में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू, चालक और साथी फरार
Wed, 02 Nov 2022 06:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 02 Nov 2022 06:24 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र की ठंडी सड़क स्थित एक वेल्डिंग की दुकान के सामने कार धू-धू कर जल गई। बताया जा रहा है कि चालक और उसके साथी ने दुकान पर कार के पीछे के हिस्से में बेल्डिंग कराई थी। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कार में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में वेल्डिंग के बाद कार में भीषण आग लग गई। वेल्डिंग की दुकान के सामने ही कार धू-धू कर जलकर राख हो गई। कार चालक और उसका साथी मौके से भाग निकला। करीब आधा घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। कार में गैस किट भी लगी थी।
विज्ञापन
शहर के ठंडी सड़क पर एक वेल्डिंग की दुकान पर बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे चालक ने ईको कार में वेल्डिंग का कम कराया और कुछ ही दूर गया था कि तभी कार के पिछले हिस्से में आग लग गई। यह देख चालक और उसका साथी कार से कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन
कुछ ही मिनट में पूरी कार लपटों से घिर गई। दुकानदार ने कार को धक्का देकर दूर कर दिया। कार में आग लगते ही मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। लालगेट पर मौजूद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
वहीं, लपटों से ऊपर से गुजरे बिजली के बंच केबल जल गए। पुलिस कार मालिक की तलाश में है। लोगों का कहना है कि यह कार हरसिंहपुर गोवा की है। उनकी बसें भी चलती हैं। बहरहाल कोई भी अपनी कार बताने को तैयार नहीं है। नंबर प्लेट जल जाने की वजह से मालिक का सही पता नहीं चल पा रहा है।