{"_id":"62497130211db06b32570775","slug":"massive-fire-broke-out-in-rev-moti-mall-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रेव मोती मॉल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, काबू करने में लगी फायर बिग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रेव मोती मॉल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, काबू करने में लगी फायर बिग्रेड
Sun, 03 Apr 2022 03:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 03 Apr 2022 03:34 PM IST
सार
कानपुर में रावतपुर क्रांसिंग के पास काकादेव थाना क्षेत्र के रेव मोती मॉल में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग पूरे मॉल में फैलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी ही देर में मॉल को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
कानपर के रेव मोती मॉल में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के काकादेव स्थित रेव मोती मॉल के एक फ्लोर पर रविवार दोपहर में आग लग गई। आग लगने की खबर फैलते ही पूरे मॉल में हडकंप मच गया। मौके पर मौजूद लोग आग बुझाने की जुगत में जुट गया, जिसके बाद मॉल कर्मचारी बाहर आकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि शहर के रावतपुर क्रॉसिंग के पास बने रेव मोती मॉल में आग की लपटें और धुआं उठता देख फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं। धुआं बाहर निकालने के लिए मॉल के शीशे तोड़े गए। हालांकि आग लगने के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन