{"_id":"5c9128d5bdec2214623086f3","slug":"martyr-pradeep-wife-neeraj-get-one-day-salary-from-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा आतंकी हमले में शहीद प्रदीप यादव की पत्नी को पुलिस ने दिया एक दिन का वेतन तो छलक पड़े आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद प्रदीप यादव की पत्नी को पुलिस ने दिया एक दिन का वेतन तो छलक पड़े आंसू
Tue, 19 Mar 2019 11:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज बेटी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले में शहीद प्रदीप यादव की पत्नी नीरज यादव को मंगलवार को एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने 18.15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही नीरज को आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। प्रदीप मूलरूप से कन्नौज के रहने वाले थे।
उनकी पत्नी नीरज बच्चों के साथ बारा सिरोही कल्याणपुर में रहती हैं। प्रदीप के परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए पुलिस विभाग आगे आया है। पुलिस कर्मियों ने शहीद के परिजनों की मदद से लिए एक दिन का वेतन दिया है।
इससे एकत्रित सहयोग राशि 18 लाख 15 हजार, 366 रुपये की चेक एसपी पश्चिम ने बारासिरोही स्थित शहीद के घर जाकर उनकी पत्नी नीरज को सौंपी। इस दौरान थाना प्रभारी कल्याणपुर अश्वनी पांडेय समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। बता दें कि राज्य सरकार ने हाल में ही नीरज को बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी दी है।