फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman was beaten up in Banda, brother in law tried to rape, report on four in laws including husband

Banda Crime: विवाहिता को पीटा...जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट

Sat, 29 Apr 2023 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Apr 2023 12:11 PM IST
सार

Banda: पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दहेज ने देने पर विवाहिता को पहले पीटा गया। इसके बाद जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Married woman was beaten up in Banda, brother in law tried to rape, report on four in laws including husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के खप्टिहा कलां क्षेत्र में दहेज में एक लाख रुपये न देने पर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत करने पर पति ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। विवाहिता ने पैलानी थाने में पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन

पुलिस ने चारों के खिलाफ दहेज एक्ट व दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 23 मई 2020 को फतेहपुर जनपद के अहमदपुर गांव में हुई थी। उसके पिता ने दहेज में एक लाख रुपये नगद, बाइक व भैंस दी थी।
विज्ञापन

उसके ससुराल वाले इतने दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में एक लाख रुपये और की मांग कर रहे थे। इस बीच पति के संसर्ग से 30 मार्च 2021 को उसने अपने मायके में पुत्र को जन्म दिया। जिसका कोई खर्चा भी पति ने नहीं दिया। इसके बाद भी ससुराल में उसके साथ शारीरिक और मानसिक प्रताडना का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने भी डंडों से पीटा
10 फरवरी 2023 को उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने इसकी शिकायत अपने पति से की, तो पति ने उसे (विवाहिता) को डंडों से पीटा। 20 फरवरी को विवाहिता ने अपनी बहन को बुलाया तो उन्होंने बहन के सामने भी अभद्रता की। पति ने उसे घर से निकाल दिया।

ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
तब से वह अपने मायके में रह रही है। थानाध्यक्ष पैलानी अनिल कुमार साहू ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, जेठ, सास व जेठानी के खिलाफ दहेज एक्ट व दुष्कर्म का प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed