फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married woman sold for 50 thousand rupees, three arrested

मदद के बहाने विवाहिता को 50 हजार में बेचा, खरीदार करता था दुष्कर्म, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बचाया

Tue, 11 Feb 2020 11:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman sold for 50 thousand rupees, three arrested
महिला को बेचने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
हरदोई की अरवल थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये में विवाहिता को बेचे जाने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीन और आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार ने बताया कि अरवल थाना प्रभारी जनार्दन सिंह को जानकारी मिली थी कि अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम परचौली निवासी मित्रपाल के मकान में एक विवाहिता रह रही है। महिला को बंधक बनाकर रखे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो उसके कन्नौज जनपद के होने की बात पता चली।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मित्रपाल ने पुलिस को बताया कि उसने 50 हजार रुपये में विवाहिता को नसीमा पत्नी शिराज निवासी मोहल्ला बजरिया थाना मऊ दरवाजा जनपद फर्रुखाबाद और उसके साथी रूपपुर मंगलपुर कोतवाली फतेहगढ़ निवासी मिट्ठूलाल से नौशाद और नौशाद की पत्नी शबनम की मौजूदगी में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस ने पीड़ित विवाहिता से पूछताछ की तो उसने बताया कि मित्रपाल निवासी परचौली, सुलखान, श्रीकृष्ण, शबनम, मिट्ठूलाल ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर मित्रपाल के घर पर छोड़ दिया और तब से मित्रपाल उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।


एसपी ने बताया कि मित्रपाल, मिट्ठूलाल और नसीमा को पुलिस ने सोमवार शाम सवा छह बजे गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला का पति उसे छोड़कर चला गया था। लखनऊ के चार बाग स्टेशन पर विवाहिता की मुलाकात शबनम और नसीमा से हुई थी।

इसके बाद कुछ दिन तक विवाहिता को फर्रुखाबाद में एक स्थान पर रखा गया। वहां से उसे 50 हजार रुपये में मित्रपाल को बेच दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed