फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   many villages are without electriccity

70 सालों से ‘बिजली’ की तलाश में हैं ये गांव

Mon, 07 Nov 2016 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 Nov 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
many villages are without electriccity
गांव के लोग लैंप के सहारे जीवन यापन कर रहे
कन्नौज के सौ से अधिक गांवों के लोग 70 सालों से ढिबरी और लैंप का सहारा लेकर बिजली की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

अधिकारियों की फटकार के बाद भी राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के चिह्नित गांवों में विद्युतीकरण का काम कार्यदायी संस्थाएं लापरवाही से कर रही हैंं। 11वीं योजना के तहत 765 गांव कार्यदायी संस्थाओं को विद्युतीकरण करने के लिए जुलाई 2013 में दिए गए थे। दिसंबर 2014 में यह सभी गांव विद्युतीकृत होने थे, समय पर काम पूरा न होने पर विभागीय अधिकारियों ने नवंबर 2016 तक का समय बढ़ा दिया। नवंबर का एक सप्ताह गुजर चुका है। फिर भी 37 गांव अभी विद्युतीकरण से वंचित हैं। तीन साल से यहां के ग्रामीण ढिबरी के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं। यही हाल 12 वीं योजना का है। अक्तूबर 2015 में कार्यदायी संस्था को राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत 811 गांव दिए गए थे, इन सभी गांव को दिसबंर 2016 में विद्युतीकृत करके विभाग को देना है। मात्र 53 दिन शेष हैं, जबकि अभी तक 109 गांव विद्युतीकरण के लिए बाकी हैं।

जिन गांवों में विद्युतीकरण का काम कराया गया है। उनमें भी लापरवाही बरती गई है। इससे कई गांव में लगाए गए बिजली के खंभे तिरछे हो गए हैं। इससे ग्रामीणों के सामने दिक्कतें आ रही हैं। शिकायत करने पर अधिशासी अभियंता की ओर से तिरछे पोलों को ठीक किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता विद्युत पीराम ने इस संबंध में कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में लापरवाही बरतने पर पूर्व में काम कर रही कार्यदायी संस्था को हटाकर दूसरी संस्था को काम दिया गया है। इस कारण समय सीमा पर काम नहीं हो सका। अब जो निर्धारित समय सीमा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed