फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   many trees were cut to welcome President ramnath kovind Trees were cut to make helipad in HBTU West Campus a python was also chopped in kanpur

राष्ट्रपति की अगवानी में सैकड़ों पेड़ कुर्बान: एचबीटीयू के वेस्ट कैंपस में हेलीपैड बनाने के लिए काटे गए पेड़, एक अजगर भी कटा

Tue, 23 Nov 2021 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Nov 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
many trees were cut to welcome President ramnath kovind Trees were cut to make helipad in HBTU West Campus a python was also chopped in kanpur
फाइल फोटो
कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के वेस्ट कैंपस में राष्ट्रपति के अगवानी के लिए सैकड़ों हरेभरे पेड़ों को काट दिया गया। इसकी चपेट में कई वन्यजीव भी आए। कई सांप जंगल छोड़कर भागे तो एक मोटे अजगर पर पेड़ों को काटते वक्त आरा चल गया।
विज्ञापन


25 नवंबर को विवि के वेस्ट कैंपस में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिरकत करेंगे। उनके लिए हेलीपैड भी यहीं बनाया जा रहा है। हेलीपैड बनने के लिए कैंपस के कई पेड़ों को काट दिया गया। 
विज्ञापन


हालांकि, संस्थान चाहता तो ईस्ट कैंपस में पहले से ही बने हेलीपैड पर विचार कर सकता था। लेकिन, दूरी का हवाला देते हुए संस्थान ने जोखिम उठाना उचित नहीं समझा। इसी वजह से सैकड़ों पेड़ों की बलि दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग से ले ली गई थी। वहीं, सूत्रों ने बताया कि जंगल होने की वजह से वहां सांप और अजगर काफी संख्या में थे। पेड़ों का कटान होते समय कई सांप इधर-उधर भागे। इस बीच एक अजगर कट भी गया।
 

एचबीटीयू में बिलायती बबूल काटा गया है। यह पेड़ संरक्षित श्रेणी में नहीं आता। साथ ही शहरी क्षेत्र में इस पेड़ को लगाने के लिए अनुमति भी नहीं होती है। न ही इसे काटने की कोई अनुमति ली जाती है। इससे पर्यावरण संरक्षण में भी किसी तरह का सहयोग नहीं मिलता।
- अरविंद यादव, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed