फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Many bighas of crops destroyed by fire, Akhilesh Yadav said  Government should immediately announce compensati

UP: इटावा और हमीरपुर में आग से कई बीघा फसल खाक, अखिलेश यादव बोले- सरकार तुरंत मुआवजे का एलान करे

Sat, 06 Apr 2024 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा/हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा/हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Apr 2024 10:58 AM IST
सार

UP News: प्रदेश के हमीरपुर और इटावा जिले में आग से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अलग-अलग हादसों में कई बीघा फसल जलकर राख हो गई है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार तुरंत किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की घोषणा करे।

विज्ञापन
Many bighas of crops destroyed by fire, Akhilesh Yadav said  Government should immediately announce compensati
इटावा और हमीरपुर में आग से कई बीघा फसल जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और इटावा में आग से कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। इस पर सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि इटावा में खरपतवार जलाने से उठी चिंगारी से और हमीरपुर में शार्ट सर्किट से फसलों में लगी आग से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार आगे आए और बड़ा दिल दिखाते हुए तुरंत मुआवजे का एलान करे।

विज्ञापन

बता दें कि हमीरपुर जिले में बिरखेरा व पारा रैपुरा मौजे में शुक्रवार को सुबह 10 बजे हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से खेतों में आग लग गई। आग से 15 किसानों की 26 बीघे गेहूं की फसल जल गई। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दोपहर में उद्योग नगरी में संचालित आरा मशीन में आग लगने से एक लाख से अधिक कीमत की इमारती लकड़ी जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन

सुमेरपुर क्षेत्र में बिरखेरा व पारा रैपुरा के मध्य नलकूपों को गई हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। घटना में 15 किसानों की 26 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बिरखेरा प्रधान अशोक यादव ने घटना से लेखपाल को अवगत कराया है। दूसरी घटना में दोपहर करीब एक बजे उद्योग नगरी में पुलिस चौकी के पीछे संचालित आरा मशीन में लगी आग से एक लाख से अधिक कीमत की इमरती लकड़ी जलकर राख हो गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

खेत में टूटकर गिरा एचटी लाइन का तार, फसल जली
इस्लामपुर गांव में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। बिजली चालू होने की वजह से तार से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस्लामपुर गांव निवासी किसान आनंद ने 10 बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। उन्होंने बताया कि उनके खेत के ऊपर से 67 नंबर नलकूप से जगदेव के प्राइवेट नलकूप के लिए हाईटेंशन लाइन निकली है। एचटी लाइन का एक तार टूटकर खेत में गिर गया। चिंगारी से गेहूं की फसल में आग पकड़ ली। आग में उनका एक बीघा से अधिक खेत पूरी तरह जल गया।

विज्ञापन

धू-धूकर जली आठ बीघा गेहूं की फसल
इटावा जिले में भरथना क्षेत्र के गांव मल्होसी में दोपहर को गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीण व किसान जब तक कुछ समझ पाते तब तक आठ बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीण सुनील कुमार,विमलेश कुमार,रणवीर, राजेंद्र व जगदीश की आठ बीघा फसल जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।

किसानों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया
खेत के आसपास बिजली के तार भी नहीं हैं। वहीं, उदी के बीहड़ में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग गई। बीहड़ से सटे गेंहू के खेत की तरफ आग के पहुंचने से किसानों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ किसानों ने एक जुट होकर आग बुझाने के उपाय शुरू कर दिए। उबड़ खाबड़ क्षेत्र होने के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग के समीप तक नहीं पहुंच सकी। किसानों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed