फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   manoj muntashir smart class in kanpur on sunday

झूम उठेगा शहर, मनोज मुंतशिर के साथ खूब होंगी ‘फिल्मी बातें’

Sun, 23 Jul 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
manoj muntashir smart class in kanpur on sunday
मनोज मुंतशिर
आखिरकार वो समय आ ही गया जिसका आप सभी को बेसब्री से इंतजार था। जी हां, अभी तक जिनके गानें आप गुनगुनाते थे। जिनके लिखे डायलॉग आप फिल्मों में देखते और सुनते थे। आज उन्हीं सॉन्ग, डायलॉग व स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतशिर के आपका आमना-सामना होगा। ये मौका मिलेगा अमर उजाला की खास प्रस्तुति ‘मनोज मुंतशिर की मास्टर्स कलास’ में।
विज्ञापन

 

रविवार को कानपुर के रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस खास आयोजन में बात होगी तो फिल्मों की। कहानियों की और गानों की। अरे रूकिए फिल्म अभी बाकी है... क्योंकि इन सबके बीच मनोज के लिखे गानों से मचेगा धमाल। मनोज मुंतशिर के बैंड का होगा खास परफॉरमेंस। परफॉरमेंस भी ऐसी जिसकी डिमांड आप खुद करेंगे। तो तैयार हो जाइए मनोज मुंतशिर की मास्टर्स क्लास के लिए। तैयार कर लिजिए अपने सवाल और गानों की लिस्ट जिसे आप मनोज के सामने रखेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना होंगे। इस खास कार्यक्रम के टाइटिल स्पांसर वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशनल ट्रस्ट, टीवी पार्टनर जेएमडी टीवी और रेडियो पार्टनर रेड एफएम है।

विज्ञापन

 

लाइव होगा प्रसारण

manoj muntashir smart class in kanpur on sunday
मनोज मुंतशिर के साथ संडे फनडे
अगर आप किसी कारण मनोज मुंतशिर की मास्टर्स क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रहे हैं तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप यह क्लास लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको फेसबुक पर अमर उजाला का पेज www.facebook.com/amarujala और www.facebook.com/amarujalakanpur1 लॉग इन करना होगा।

पहचान पत्र साथ लाना न भूलें
मनोज मुंतशिर की मास्टर्स क्लास में शामिल होने के लिए जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं वो ऑडिटोरियम में प्रवेश के लिए अपने साथ पहचान पत्र लेकर आएं। पहचान पत्र में आधार कार्ड, पैन कार्ड या स्कूल, कॉलेज का पहचान पत्र भी चलेगा। प्रवेश ढ़ाई बजे से शुरू होकर  शाम 3:30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed