मनीष हत्याकांड: मीनाक्षी ने केडीए में ओएसडी पद पर लिया चार्ज, पति की फोटो देख हुईं भावुक
केडीए वीसी अरविंद सिंह ने बताया कि मीनाक्षी को ओएसडी पद पर नियुक्ति करने के लिए शासन ने त्वरित निर्णय लिया है। मंगलवार को मीनाक्षी ने जॉइन किया है। उन्होंने बताया कि मीनाक्षी को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोपहर 12 बजे मीनाक्षी अपने चार साल के बेटे अविराज, भाई सौरभ और चाचा ईश्वरचंद्र गुप्ता के साथ केडीए पहुंचीं। केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के दफ्तर पहुंचने पर गेट पर खड़े गार्ड ने मीनाक्षी को सैल्यूट किया।
केडीए उपाध्यक्ष और अन्य अफसरों ने मीनाक्षी के सभी शैक्षणिक दस्तावेज लिए। इसके बाद उपाध्यक्ष ने अंतिम हस्ताक्षर कर मीनाक्षी को ओएसडी पद पर नियुक्त किया। केडीए के द्वितीय तल के 206 नंबर कमरे के बाहर कागज से उनके नाम की प्लेट लगा दी गई।
206 नंबर कमरे में पहुंचते ही मीनाक्षी ने वहां लगी श्री कृष्ण की तस्वीर को नमन किया। पहले वह कुर्सी में बैठने से हिचकती रहीं, सभी के कहने पर बैठ गईं। इस दौरान अपने मोबाइल में मनीष की फोटो देखी तो वह फफक पड़ीं तो भाई ने संभाला।
बर्रा तीन के क्षेत्र से पार्षद दीपा द्विवेदी भी केडीए पहुंचीं और मीनाक्षी के कमरे में जाकर उनके साथ फोटो खिंचवाई।
मीनाक्षी को ओएसडी पद पर नियुक्त करने के लिए शासन ने त्वरित निर्णय लिया है। मंगलवार को मीनाक्षी ने पदभार संभाल लिया है। उनको नियमानुसार सभी सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।
अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष, केडीए