{"_id":"616303cc8ebc3efaa6444054","slug":"manish-murder-case-meenakshi-gave-this-statement-after-the-arrest-of-two-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष हत्याकांड: दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद बोली मीनाक्षी- इंसाफ अभी बाकी है, हत्यारों को फांसी दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष हत्याकांड: दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद बोली मीनाक्षी- इंसाफ अभी बाकी है, हत्यारों को फांसी दी जाए
Sun, 10 Oct 2021 08:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:47 PM IST
सार
मिनाक्षी ने कहा कि दोषियों की फांसी की सजा के बाद मैं चैन से बैठूंगी। वहीं मीनाक्षी ने केस के ट्रायल को कानपुर शिफ्ट करने की मांग की है। कहा कि मैं चार साल के बेटे को लेकर गोरखपुर बयान देने जाने में असमर्थ हूं। पूरे केस में कानपुर में ही गवाही दर्ज हो।
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड: मृतक की पत्नी मीनाक्षी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनीष हत्याकांड में रविवार को इनामी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा की गिरफ्तारी हो गई। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने पहली बार पुलिस के काम की सराहना की है। मीनाक्षी ने कहा कि पुलिस अब ठीक तरह से काम कर रही है।
विज्ञापन
वहीं आरोपी बनाए गए सभी 6 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा देने की मांग की। आगे कहा कि अभी इंसाफ बाकी है। बाकी चार आरोपी भी जल्द गिरफ्तार हों। मीनाक्षी ने बताया कि जब तक इन सभी आरोपियों को सजा नहीं मिल जाएगी, तब तक ये संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
दोषियों की फांसी की सजा के बाद मैं चैन से बैठूंगी। वहीं मीनाक्षी ने केस के ट्रायल को कानपुर शिफ्ट करने की मांग की है। कहा कि मैं चार साल के बेटे को लेकर गोरखपुर बयान देने जाने में असमर्थ हूं। पूरे केस में कानपुर में ही गवाही दर्ज हो।
विज्ञापन