साली के इश्क में इस कदर डूबा जीजा, कर दी गंदी हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली के एक गांव में शादीशुदा साली को उसका जीजा अपने साथ ले गया। महिला के ससुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के पिता ने बताया कि उसने अपनी छोटी बेटी की शादी दिसंबर में की थी। शादी के बाद उसकी बेटी मायके आई थी। 10 जनवरी को बड़ी बेटी का पति उसके घर पर आया और चोरी छिपे उसकी बेटी को अपने साथ ले गया।
पीड़ित ने बताया कि बड़ी बेटी के एक पुत्र व पुत्री है। आरोपी पुत्री के साथ किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से पुत्री को बरामद कर आरोपी दामाद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो