फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man thrashed by unidentified to chant Jai Shri Ram in Kanpur

यूपी: मुस्लिम युवक को रास्ते में घेरा, कहा- बोलो 'जय श्रीराम'

Sun, 30 Jun 2019 03:26 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 30 Jun 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
Man thrashed by unidentified to chant Jai Shri Ram in Kanpur
जय श्रीराम के नाम पर युवक को कुछ लोगों ने प्रताड़ित किया - फोटो : ANI

कानपुर में एक मुस्लिम युवक को 'जय श्रीराम' के नाम पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है जिसको लेकर मोहम्मद ताज ने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया है। उसने कहा कि वह मदरसे से घर आ रहा था तभी कुछ लोगों ने रोक कर जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा। ताज ने कहा कि मैंने नारा लगाने से मना कर दिया। वहीं सर्किल ऑफिसर मनोज कुमार गुप्ता ने इस मामले पर कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 



पीड़ित मोहम्मद ताज ने कहा कि उन्होंने मेरा रास्ता रोक दिया था। गाड़ी को बगल में खड़ी करने के लिए कह रहे थे। तभी किसी एक ने मेरी ओर उंगली करते हुए मुस्लिम बोला जिसके बाद सभी जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए धमकी देने लगे। लेकिन मैंने इनकार कर दिया। उन लोगों ने मेरा फोन ले लिया, मैं किसी को कॉल नहीं कर पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


हाल ही में मुस्लिमों से 'जय श्रीराम' के नारे लगवाने के कई मामले सामने आए हैं। झारखंड में तबरेज से कुछ लोगों ने जय श्रीराम का नारा लगवाया था जिसका वीडियो सब के सामने आया था। बता दें कि तबरेज की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed