{"_id":"6aa4d5510f0afaf9a60d0388","slug":"kanpur-heavy-rain-brings-relief-to-shuklaganj-but-waterlogging-adds-to-residents-woes-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शुक्लागंज में झमाझम बारिश से राहत, जलभराव से बढ़ीं लोगों की दुश्वारियां, दर्जनों मोहल्लों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शुक्लागंज में झमाझम बारिश से राहत, जलभराव से बढ़ीं लोगों की दुश्वारियां, दर्जनों मोहल्लों में भरा पानी
Sat, 12 Sep 2026 10:00 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:00 AM IST
सार
Kanpur News: शुक्लागंज में तेज बारिश से उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन सर्वोदय नगर, कंचन नगर बी और पोनीरोड समेत कई मोहल्लों में भारी जलभराव से लोगों का आवागमन दुभर हो गया।
विज्ञापन
शुक्लागंज में झमाझम बारिश
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शुक्लागंज में सुबह और दोपहर को झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन की दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। सर्वाेदय नगर, कंचन नगर बी, पोनीरोड, श्रीनगर, परमसुखखेड़ा, अली नगर समेत अन्य कई मोहल्लों में जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले-नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही ठहर जाता है। लोगों ने जल्द से जल्द पंप लगवाकर जल निकासी कराने की मांग की है।
विज्ञापन