फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man send bad video to woman doctor in up

महिला डॉक्टर के मोबाइल पर भेजे सौ से अधिक अश्लील वीडियो, फिर फोन कर पूछा देखे क्या

Thu, 18 Apr 2019 11:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 18 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
man send bad video to woman doctor in up
महिला डॉक्टर को भेले अश्लील वीडियो (फाइल फोटो)
उन्नाव के एक निजी अस्पताल की गायनकोलॉजिस्ट व परिवार परामर्श केंद्र की सलाहकार के मोबाइल पर अज्ञात युवक ने सौ से अधिक अश्लील वीडियो भेज दिए। डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


शहर की महिला डॉक्टर का आवास विकास में ही निजी अस्पताल है। वह परिवार परामर्श केंद्र में बतौर सलाहकार भी काम करती हैं। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक 16 अप्रैल को उनके पास अज्ञात नंबर से एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने व्हाट्सएप नंबर चेक करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने जब व्हाट्सएप देखा तो उसमें उसी नंबर से कई सारे अश्लील वीडियो मिले। उन्होंने युवक को जब फोन किया तो उसने वीडियो देखने व लगातार भेजने की बात कही। उन्होंने अपने डॉक्टर पति को मामले से अवगत कराया।

डॉक्टर पति ने जब युवक को फोन किया तो उसने उन्हें भी वीडियो भेज दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed